भोपालमध्यप्रदेश

करीना के पुश्तैनी पेंडेंट विवाद में उतरीं हिंदू संस्थाएं: कहा- शाही परिवार की बहू को विरासत के गहने पहनने का हक, माफी की जरूरत नहीं

करीना के पुश्तैनी पेंडेंट विवाद में उतरीं हिंदू संस्थाएं: कहा- शाही परिवार की बहू को विरासत के गहने पहनने का हक, माफी की जरूरत नहीं

भोपाल, यशभारत। अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा दिवाली के मौके पर शाही परिवार का 400 साल पुराना पेंडेंट पहनने पर शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता द्वारा कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद अब हिंदू संगठन अभिनेत्री के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं।

विरासत और गहनों पर पूरा अधिकार
हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने इस विवाद को बेवजह तूल देने का आरोप लगाया है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अभिनेत्री करीना कपूर खान को इस मामले में किसी से भी माफी मांगने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने तर्क दिया कि भोपाल के पूर्व शाही परिवार की बहू होने के नाते करीना को अपने ससुराल की पैतृक विरासत और बहुमूल्य आभूषण पहनने का पूर्ण अधिकार है।

आस्था और पहनावे पर छिड़ी बहस
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कानूनी नोटिस भेजकर सार्वजनिक माफी की मांग की थी। उनका दावा था कि यह पन्ना जड़ित पेंडेंट शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने इबादत के लिए बनवाया था और इस पर कुरान की आयतें उकेरी गई हैं।

इसके जवाब में हिंदू संगठनों का कहना है कि पेंडेंट को गले में पहना जाता है, जो किसी भी तरह से अपमानजनक स्थान नहीं है। संगठनों का आरोप है कि चूँकि यह आभूषण करीना ने दिवाली के पावन पर्व पर पहना था, इसलिए इसे लेकर अनावश्यक रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मुद्दा बनाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button