भोपालमध्य प्रदेश

अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

अड़ीबाजी कर मारपीट करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

भोपाल,यशभारत। राजधानी के थाना चूनाभट्टी पुलिस ने अड़ीबाजी और मारपीट के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ भोपाल के विभिन्न थानों में हत्या, अड़ीबाजी, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार, 30 मई को फरियादी सुरेंद्र सहारे निवासी खुशीलाल अस्पताल कैंटीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बाबा नगर के पास आरोपी दशरथ गजभिये ने उससे शराब पीने के लिए 5 सौ रुपये मांगे। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से उसकी बेरहमी से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
सब-इंस्पेक्टर कमलेन्द्र चौबे ने बताया कि के पुलिस टीम ने मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी दशरथ गजभिये निवासी बाबा नगर को धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ थाना चूनाभट्टी और कोलार में पहले से ही 12 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button