भोपालमध्य प्रदेश

शेयर बाजार के नशे ने बनाया चोर, बेटे ने ही मां के गहनों पर किया हाथ साफ, 15 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा

शेयर बाजार के नशे ने बनाया चोर, बेटे ने ही मां के गहनों पर किया हाथ साफ, 15 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई 15 लाख रुपए की चोरी के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। घर में सेंधमारी करने वाला कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि घर का ही बड़ा बेटा निकला। शेयर ट्रेडिंग में हुए लाखों के कर्ज को चुकाने के लिए बेटे ने ही चोरी की साजिश रची और घर की चटकनी तोड़कर जेवरात गायब कर दिए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल्पना नगर निवासी संगीता बिल्लोरे ने पिपलानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए हैं। चोरी गए सामान में 6 सोने के कंगन, चैन, मंगलसूत्र, हार सेट, अंगूठियां और चांदी की पायलें शामिल थीं। कुल मशरूका (माल) की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई थी।
​थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव की टीम ने जब परिजनों से बारीकी से पूछताछ की, तो फरियादी का बड़ा बेटा अश्विन बिल्लोरे सवालों के जवाब देने में असहज दिखने लगा। पुलिस द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी अश्विन ने पुलिस को बताया कि उसे ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की लत है, जिसमें वह भारी पैसा हार चुका था। कर्जदारों का दबाव बढ़ने पर उसने खुद ही घर का ताला तोड़ा और अपनी मां के गहने छुपा दिए ताकि उन्हें बेचकर कर्ज चुका सके। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 15 लाख रुपए के तमाम जेवरात शत-प्रतिशत बरामद कर लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button