भोपालमध्य प्रदेश

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मंगलसूत्र छीना

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मंगलसूत्र छीना

भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना इलाके की अरेरा कॉलोनी में एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और मारपपीट कर उसका मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, अरेरा कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय महिला के घर के पास ही आरोपी रंजीत मर्सकोले और सूरज रहते हैं। शनिवार रात दोनों आरोपी अचानक महिला के घर में घुस आए और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके साथ झूमाझटकी करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गए। हबीबगंज थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button