भोपालमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, चलाई गोली

पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, चलाई गोली

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और दहशत फैलाने के लिए पिस्तौल से हवाई फायर भी किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को दबोच लिया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोहेफिजा के बरेला गांव के पास गुफरान नाम के युवक का विवाद रहमान, कैफ और उसके कुछ साथियों से हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि कैफ और उसके साथियों ने गुफरान पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के दौरान इलाके में सनसनी फैलाने के उद्देश्य से पिस्तौल से फायर भी किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस ने घायल गुफरान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, चाकूबाजी और आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कैफ को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button