जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गुरुवार को जबलपुर/मंडला दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 

जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार 7 मई को जबलपुर और मंडला जिले के दौरे पर रहेंगे। जारी अधिकृत टूर कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से विमान द्वारा रवाना होंगे।वे दोपहर 1:15 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 1:25 बजे हेलीकॉप्टर से मंडला जिले के लिए प्रस्थान करेंगे और 1:50 बजे निवास तहसील अंतर्गत खिन्हा रैयत हेलीपैड पहुंचेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे जेवरा रिप्टा गांव पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे 2:30 बजे खिन्हा रैयत हेलीपैड लौटेंगे।इसके बाद मुख्यमंत्री 2:35 बजे हेलीकॉप्टर से जबलपुर के लिए रवाना होंगे और 3 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे 3:10 बजे विमान द्वारा तिरुपति (आंध्र प्रदेश) के लिए रवाना होंगे।शेड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री शाम 5 बजे तिरुपति इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे।प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button