भोपालमध्य प्रदेश

आंधी बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, मानसूनी आहट , घंटों गुल रही बिजली, सड़कों पर भरा पानी मानसून से पहले निगम को तैयारी तेज करने की जरूरत

आंधी बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, मानसूनी आहट , घंटों गुल रही बिजली, सड़कों पर भरा पानी मानसून से पहले निगम को तैयारी तेज करने की जरूरत

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में बुधवार रात आई तेज आंधी, बारिश और तूफानी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। मौसम के अचानक बदले मिजाज के कारण शहर के कई हिस्सों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही, वहीं कुछ ही देर की बारिश ने नगर निगम और अन्य विभागों की तैयारियों पर भी सवाल खड़े कर दिए। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते कई इलाकों में पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इसके कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। शहर के अनेक क्षेत्रों में बिजली गुल होने से लोगों को देर रात तक परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी।कुछ मिनट की बारिश में जलभराव , मानसून आने से पहले हुई इस बारिश ने शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। सड़कों पर पानी भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई प्रमुख मार्गों पर पानी जमा होने से यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई। यह स्थिति आगामी मानसूनी बारिश से पहले की चेतावनी है। यदि समय रहते नालों की सफाई जल निकासी व्यवस्था और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सुधार नहीं किए गए तो भारी बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है। नगर निगम और बिजली कंपनी के लिए चेतावनी , आने वाले दिनों में प्री मानसूनी गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। ऐसे में नगर निगम बिजली कंपनी और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जलभराव वाले क्षेत्रों की पहचान, नालों की सफाई, पेड़ों की छंटाई और बिजली लाइनों की निगरानी जैसे कार्यों में तेजी लानी होगी। राजधानी में हुई यह पहली बड़ी आंधी बारिश साफ संकेत दे रही है कि मानसून अब दूर नहीं है। ऐसे में प्रशासन के लिए यह समय तैयारी का है, ताकि आगामी बारिश के दौरान शहरवासियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button