Top-5जबलपुरमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार,करीब एक लाख रुपए का माल बरामद, देखे वीडियो ….

जबलपुर,यशभारत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में 18 सितंबर को हुई चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया करीब एक लाख रुपए का माल बरामद किया है। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी मिले हैं।

सिविल लाइन थाना प्रभारी शशि धुर्वे के मुताबिक, 18 सितंबर को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर ने मंदिर में रखी सामग्री चोरी कर ली थी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की, जिसके बाद एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ और तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया गया करीब एक लाख रुपए का सामान बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने करीब दो साल पहले मोटरसाइकिल भी चोरी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button