जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
संदीप रजक बने भाजपा निःशक्त जन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई
जबलपुर, यश भारत।

जबलपुर, यश भारत। मध्यप्रदेश के पूर्व निःशक्तजन आयुक्त संदीप रजक को भारतीय जनता पार्टी के निःशक्त जन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक इंदु तिवारी और महाकोशल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुनील मिश्र ने संदीप रजक को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में भारत सरकार के सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय संस्थान के गवर्निंग बॉडी सदस्य पीयूष जैन, अनिल तिवारी, पुनीत सक्सेना और आकाश प्यासी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।







