मध्य प्रदेशराज्य

नेपाल से बैंगलोर जा रही यात्री से भरी बस पलटी : यात्री हुए घायल… मच गया हड़कंप 

नरसिंहपुर यशभारत। आज प्रात: 4 बजकर 9 मिनिट पर एक यात्रियों से भरी बस पलट गयी जिससे उसमें सवार यात्री घायल हो गये, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल से बैंगलोर जा रही बस जो कि मुंंगवानी खमरिया के बीच अनियंत्रित होकर पलट गयी, बस पलटते ही चीख-पुखार मच गयी, जानकारी लगते ही मुंगवानी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु भिजवाया गया है। मुंगवानी पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार कुल 60-70 यात्री बैठे थे। बस पलटने से 11 यात्री घायल हुए है जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों मेे ंसिंहबहादुर शाही पिता पुड़ा बहादुर उम्र 30 वर्ष नेपाल, रवीन्द्र बरू पिता रतन बहादुर 20 वर्ष, लाल बहादुर भुगरी पिता अमर सिंह भगुरी उम्र 72 वर्ष निवासी नेपाल, सारादा शाही पति पराकाश शाही 25 वर्ष निवासी नेपाल, संगीता पति फुलबहादुर उम्र 20 वर्ष नेपाल, सुजन नेपाली पिता सुमन नेपाली उम्र 16 वर्ष नेपाल, राहुल पिता करण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी नया पटैल नगर जिला जलौन यूपी, दीपेन्द्र पिता मनबहादुर उम्र 37 वर्ष नेपाल, उर्मिला पति मनोज करसाल उम्र 21 वर्ष नेपाल, विमल 4 वर्ष नेपाल शामिल है।

नशे में था ड्रायवर

जिला चिकित्सालय में मौजूद घायल यात्रियों ने बताया कि बस का ड्रायवर गांजा का नशा किया हुआ था, बहुत देर से बस को लहराकर चला रहा था। और मुंगवानी खमरिया के पास हाइवे पर बस पलट गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button