भोपालमध्य प्रदेश

मंत्री विश्वास सारंग ने बावड़ी में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

मंत्री विश्वास सारंग ने बावड़ी में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

भोपाल, यशभारत। राजधानी के नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत द्वारका नगर स्थित प्राचीन बावड़ी में आज जल गंगा संवर्धन अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने स्वच्छता मित्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर झाडू लगाई और सफाई कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
मंत्री सारंग ने स्वयं श्रमदान करते हुए बावड़ी की सफाई करवाई, जिसमें जल स्रोत को पुनर्जीवित करने और जमा गंदगी को हटाने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने सफाई कार्य में जुटे स्वच्छता मित्रों का हौसला बढ़ाने के लिए उन्हें स्वच्छता किट भी वितरित की।

संबोधन के दौरान मंत्री सारंग ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण और संवर्धन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को बचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के अभियानों से न केवल पर्यावरण सुरक्षित होगा, बल्कि समाज में सामुदायिक भागीदारी की भावना भी मजबूत होगी।

नरेला विधानसभा में शुरू हुए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जल निकायों को साफ-सुथरा बनाना और उनका जल स्तर बढ़ाना है। स्थानीय निवासियों ने मंत्री की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि प्राचीन बावड़ियों के जीर्णोद्धार से क्षेत्र में जल संकट की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। अभियान को व्यापक रूप देने के लिए नगर निगम और स्वच्छ भारत मिशन की टीमें भी लगातार कार्य कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button