भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत,देखें वीडियो

भोपाल में बदला मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मिली राहत,देखें वीडियो
भोपाल,यश भारत। राजधानी भोपाल और उसके आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली है। शहर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे बीते कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है।
अचानक हुए इस मौसम बदलाव के बाद शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते लोगों को उमस भरे माहौल से तुरंत निजात मिल गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने की संभावना जताई जा रही है।







