गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान मार्ग रहेगा परिर्वतित – आम लोगों व भारी वाहनों के लिए डायवर्सन व्यवस्था बनाई गई

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान मार्ग रहेगा परिर्वतित
– आम लोगों व भारी वाहनों के लिए डायवर्सन व्यवस्था बनाई गई
भोपाल, यशभारत। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को लाल परेड मैदान पर किया जाएगा। इस दौरान प्रात: 6 बजे से लेकर कार्यक्रम की समाप्ति तक मार्ग परिर्वतित रहेंगे। यातायात पुलिस की ओर से यातायात प्लान को जारी किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोक परिवहन यान, अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं आम वाहनों के लिए डायवर्सन एवं यातायात व्यवस्था बनाई गई है। यातायात अधिकारियों ने बताया कि रोशनपुरा चौराहा से भारत टॉकीज की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन रोशनपुरा से बाणगंगा, मछलीघर, खटलापुरा, पी.एच.क्यू. तिराहा, लिली टॉकीज होते हुये भारत टॉकीज की ओर जा सकेंगे। टीटी नगर से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाले सभी बसें व बसें वाहन अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड ऑफिस चौराहा,डीबी मॉल, मैंदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चौराहा, बोगदापुल से होकर भारत टॉकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी। डीबी मॉल से जेल मुख्यालय होकर पुलिस कंट्रोल रूम लाल परेड मैदान आने वाले वाहन पर्चावास भवन तिराहा से दाहिने घुमकर मैदामिल रोड से लिली टॉकीज या बस स्टैंड के ओर जा सकेंगे। इसी तरह भारत टॉकीज से रोशनपुरा की ओर जाने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन लिली टॉकीज पीएचक्यू तिराहा, खटलापुरा, मछलीघर, बाणगंगा, होते हुये रोशनपुरा की ओर जा सकेगें। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन से टीटीनगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाले सभी बसें व बड़े वाहन भारत टॉकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चौराहा,सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, मैदा मिल तिराहा, डीबी मॉल, बोर्ड ऑफिस चौराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी। प्रात: 07:30 बजें से कार्यक्रम समाप्ति तक कोई भी सामान्य वाहन पुलिस मुख्यालय तिराहे तथा कंट्रोल रूम तिराहे के बीच प्रवेश नहीं कर सकेगें। पुराने एसपी ऑफिस कार्यालय तिराहे और शब्बन चौराहे के बीच वाहन पार्किग प्रतिबंधित रहेगी। अनुमति प्राप्त भारी वाहन प्रात: 07 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक रोशनपुरा चौराहा से लाल परेड की ओर, वल्लभ भवन रोटरी चौराहा से लाल परेड की ओर, भारत टॉकिज से लाल परेड की ओर आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।







