भोपालमध्य प्रदेश

MP बोर्ड का बड़ा अपडेट, 10वीं 12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से, 22 अप्रैल तक आवेदन का मौका

MP बोर्ड का बड़ा अपडेट, 10वीं 12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से, 22 अप्रैल तक आवेदन का मौका 

भोपाल यश भारत। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मंडल द्वारा आयोजित की जाने वाली द्वितीय अवसर सप्लीमेंट्री परीक्षा 7 मई 2026 से शुरू होगी। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र 22 अप्रैल रात 12 बजे तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सुत्रो के अनुसार वे छात्र जो प्रथम परीक्षा में किसी एक या अधिक विषय में अनुपस्थित रहे हैं अनुत्तीर्ण हुए हैं या अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं वे इस द्वितीय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। जो छात्र किसी विषय में पास हो चुके हैं वे भी अंक सुधार इम्प्रूवमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम और समय , जारी टाइमटेबल के अनुसार कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 से 19 मई तक आयोजित होंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 से 25 मई तक चलेंगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। पात्रता और नियम , कक्षा 12वीं में केवल एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र ही सप्लीमेंट्री परीक्षा के पात्र होंगे जबकि कक्षा 10वीं में अधिकतम दो विषयों में फेल छात्र इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। प्रथम परीक्षा में चुने गए विषयों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।, प्रायोगिक परीक्षाएं भी होंगी , मंडल के अनुसार, प्रायोगिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं 7 से 25 मई के बीच आवंटित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। जिन छात्रों के प्रैक्टिकल में बैकलॉग है उन्हें केवल उसी भाग की परीक्षा देनी होगी जिसमें वे अनुत्तीर्ण हुए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजन , यह द्वितीय अवसर परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत आयोजित की जा रही है जिससे छात्रों को एक और अवसर मिल सके और उनका शैक्षणिक वर्ष प्रभावित न हो। मंडल ने सभी पात्र छात्रों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने परिणाम में सुधार कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button