जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

राम रहीम को 12वीं बार मिली पैरोल, रोहतक प्रशासन ने गुपचुप तरीके से जेल से निकाला

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

रोहतक: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है. प्रशासन ने राम रहीम को 28 जनवरी 2025 की सुबह 5:26 मिनट पर गुपचुप तरीके से जेल से बाहर निकाला. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक इस बार राम रहीम सिरसा डेरे में रहेंगे. इससे पहले राम रहीम को 11 बार पैरोल और फरलो मिली है.

राम रहीम को मिली पैरोल: हर बार राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरवाला आश्रम में जाता था. जेल में जाने के बाद पहली बार राम रहीम सिरसा डेरा सच्चा सौदा गया है. राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है. इससे पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साल 2017 से अब तक 11 बार पैरोल या फरलो मिल चुकी है.

11 बार मिल चुकी है पैरोल: राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने पर राज्य सरकार पर कई तरह के सवाल भी उठते रहे हैं. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. जिस पर हाई कोर्ट ने कहा था कि बिना इजाजत राम रहीम को पैरोल या फरलो ना दी जाए. बाद में हाई कोर्ट ने पैरोल या फरलो का जिम्मा राज्य सरकार पर भी छोड़ दिया था.

 

कब-कब जेल से बाहर आया राम रहीम:

  1. 24 अक्टूबर 2020: राम रहीम को पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली.
  2. 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई.
  3. 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली.
  4. जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली. यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया.
  5. 14 अक्टूबर 2022: राम रहीम को 40 दिन की लिए पैरोल दी गई. वो बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए.
  6. 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल मिली. वो शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया.
  7. 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया.
  8. 21 नवंबर 2023: राम रहीम को 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया.
  9. 19 जनवरी 2024: राम रहीम को 50 दिन फरलो पर बाहर आया था
  10. 13 अगस्त 2024: हरियाणा पुलिस सुरक्षा के बीच 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया.
  11. 2 अक्टूबर 2024: राम रहीम को 20 दिन की पैरोल मिली. रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम को कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम ले जाया गया.

2017 से जेल में है राम रहीम: गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को पंचकूला में हिंसा के बाद सुनारिया स्थित रोहतक जेल लाया गया था. बाद में सीबीआई कोर्ट के विशेष जज जगदीप सिंह ने जेल में कोर्ट स्थापित कर 2 साध्वियों से यौन शोषण मामले में 10-10 साल की सजा सुनाई थी. पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड और डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या में गुरमीत राम रहीम को उम्रकैद की सजा हुई है. बाद में रणजीत सिंह हत्याकांड में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button