मुख्य ख़बरें

प्रार्थना हॉस्पिटल कांड: युवक की मौत, परिवार का बुझ गया चिराग , डिप्टी सीएम ने थामा हाथ… सख्त जांच का दिया आश्वासन

रीवा। प्रार्थना हॉस्पिटल में 21 वर्षीय अक्षत शुक्ला की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन और संबंधित डॉक्टरों पर चिकित्सकीय लापरवाही के गंभीर आरोपों के बीच उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान मृतक अक्षत के पिता ने डिप्टी सीएम के सामने अस्पताल में इलाज के दौरान हुई घटनाओं की पूरी दास्तान बयां की और डॉक्टरों की कथित लापरवाही को अपने बेटे की मौत की वजह बताया।

 

पुत्र को खोने का दर्द और न्याय की उम्मीद लेकर बैठे पिता ने डिप्टी सीएम को बताया कि किस तरह प्रार्थना हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनके बेटे की जिंदगी के साथ कथित तौर पर लापरवाही बरती गई। उन्होंने डॉ. मुकेश तिवारी सहित अस्पताल के अन्य डॉक्टरों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाते हुए पूरे मामले में कार्रवाई की मांग रखी।

 

परिवार की पीड़ा सुनने के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उनकी बात सुनी जाएगी और उन्हें न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। अक्षत शुक्ला महज 21 वर्ष का था। जिस उम्र में परिवार को उससे भविष्य की उम्मीदें थीं, उसी उम्र में उसकी मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। अब परिवार की मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, इलाज में लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button