भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

ओबीसी आरक्षण आंदोलन में पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल , दामोदर यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी गहमागहमी

ओबीसी आरक्षण आंदोलन में पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

दामोदर यादव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई तीखी गहमागहमी

भोपाल,यश भारत। ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन किया। आसपा नेता एवं डीपीएएस प्रमुख दामोदर यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी गहमागहमी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आजाद समाज पार्टी के इस चरणबद्ध आंदोलन के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, शिवराज सिंह चौहान और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बंगलों का घेराव करने की योजना थी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से राजधानी में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई। प्रदर्शनकारियों ने ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार और राजनीतिक दलों का ध्यान आकर्षित किया।प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। प्रमुख मार्गों और नेताओं के बंगलों की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारी आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी बढ़ गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। दामोदर यादव ने आंदोलन का नेतृत्व करते हुए ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के सवाल पर ठोस कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन के चलते भोपाल में कुछ समय तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button