भोपालमध्य प्रदेश

घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग में पुलिस-खाद्य विभाग ने की कार्रवाई

घरेलू गैस की अवैध रिफिलिंग में पुलिस-खाद्य विभाग ने की कार्रवाई
भोपाल, यशभारत। बागसेवनिया क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग  करने वाले तीन दुकानदारों पर  पुलिस और खाद्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। गणेश मंदिर के पीछे स्थित इन दुकानों से बड़ी मात्रा में घरेलू और लोकल कंपनी के गैस सिलेंडर तथा गैस चोरी में इस्तेमाल होने वाली नोजलें जब्त की गईं।
जांच के दौरान, तीन व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत और द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय और वितरण विनियमन आदेश 2000 के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button