जबलपुरमध्य प्रदेश

युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारिओ की पहली बैठक एवं स्वागत समारोह संपन्न

नवनियुक्त पदाधिकारिओ ने कांग्रेस को मजबूत करने का लिया संकल्प

जबलपुर,यशभारत। दद्दा परिसर मदन महल में युवक कांग्रेस जबलपुर के समस्त नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत कार्यक्रम एवं पहली बैठक संपन्न हुई, जबलपुर पार्षद दल एवं युवा कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारी द्वारा आयोजित इस स्वागत समारोह में जबलपुर जिले में निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला जिला उपाध्यक्ष जिले में निर्वाचित हुए सभी महासचिव समस्त ब्लॉक के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जबलपुर शहर से प्रदेश महासचिव पद पर चयनित हुए पदाधिकारिओ का कांग्रेस पार्षद दल एवं युवक कांग्रेस जबलपुर शहर के पूर्व पदाधिकारी ने स्वागत कर सभी पदाधिकारी का परिचय लिया.नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा एवं पूर्व शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष जितिन राज अपने पुराने अनुभव नए पदाधिकारी के साथ साझा किया एवं संगठन को मजबूत करने हेतु अपने सुझाव दिए.

कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्षेत्र के विधायक लखन घनघोरिया ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों को बधाई देते हुए कहा कि नगर सत्ता से लेकर प्रदेश सत्ता तक हो रही मनमानी एवं अत्याचारों के खिलाफ युवक कांग्रेस को खिलाफ पहली पंक्ति में आकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी है एवं इस सरकार को सत्ता से बाहर करने हेतु प्रमुख भूमिका निभाई है.

बैठक में जबलपुर शहर के नवनियुक्त अध्यक्ष सत्येंद्र कुकरेले सोनू, जबलपुर शहर से प्रदेश कार्य समिति में चयनित प्रदेश महासचिव सक्षम गुलाटी, पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष नितिन सिंह, कैंट विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सिंह यादव,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ओवेश अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष समीर गढ़वाल प्रवीण चौधरी आदि पदाधिकारियों का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया जी, नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुराग जैन गढ़वाल, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी, पार्षद वकील अहमद अंसारी, गुड्डू तमसेतवार, पार्षद गार्गी रामकुमार यादव, पार्षद हर्षित यादव, विवेक यादव, पार्षद तुलसा लखन प्रजापति, पार्षद लक्ष्मी लक्ष्मण गोंटिया, पार्षद राकेश पांडे, पूर्व पार्षद पंकज पांडे, अभिषेक यादव, रितेश अग्रवाल, जतिन राज एवं भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button