इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नए साल पर एक दिन के आबकारी लाइसेंस जारी

दिन के अस्थाई लाइसेंस तक सीमित है

नए साल पर एक दिन के आबकारी लाइसेंस जारी

दिन के अस्थाई लाइसेंस तक सीमित है
जबलपुर, यश भारत। नए साल के जश्न को लेकर जिले में आबकारी विभाग ने विशेष व्यवस्था की है। जिलेभर में आयोजित होने वाले न्यू ईयर कार्यक्रमों, होटल, रिसोर्ट और निजी आयोजनों को ध्यान में रखते हुए एक दिन के अस्थाई आबकारी लाइसेंस जारी किए गए हैं। समाचार तैयार होने तक विभाग द्वारा लगभग 30 अस्थाई लाइसेंस प्रदान किए जा चुके हैं, जिससे आयोजकों को तय नियमों के तहत कार्यक्रम संपन्न कराने की सुविधा मिली है।
इस वर्ष की खास बात यह रही कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कई होटल और रिसोर्ट भी इन एक दिवसीय अस्थाई लाइसेंस का लाभउठा सके हैं। आमतौर पर हाईवे किनारे स्थित परिसरों को लेकर सख्ती रहती है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह छूट केवल एक
दिन के अस्थाई लाइसेंस तक सीमित है और इसे नियमों में स्थायी ढील के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
आबकारी विभाग के अनुसार जिले में वर्तमान में 39 स्थायी आबकारी लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान हैं, लेकिन नए साल के अवसर पर अतिरिक्त अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाने से आयोजनों को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिली है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी लाइसेंसधारियों को निर्धारित समय, स्थान और शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा।
आयोजकों और नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इस व्यवस्था से जहां एक ओर कार्यक्रमों में सुविधा बढ़ी है, वहीं दूसरी ओर अवैध शराब बिक्री पर भी नियंत्रण रखा जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button