जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है भाईदूज : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 

लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 250 रुपए 

प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है भाईदूज : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 
लाड़ली बहनों के खाते में आज आएंगे 250 रुपए 

भोपाल   यशभारत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव  ने गुरुवार को भाईदूज के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले भाईदूज कार्यक्रम में सम्मलित होने वाली लाड़ली बहनों को यह संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाईदूज का पर्व भारतीय संस्कृति में प्रेम, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह केवल एक त्यौहार नहीं बल्कि उस रिश्ते का उत्सव है, जिसमें भाई अपनी बहन के सुख-दुख, सुरक्षा और सम्मान का वचन निभाता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों की मुस्कान ही समाज की समृद्धि का आधार है।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाई दूज पर आज प्रदेश की 1.27 करोड़महिलाओं के खाते में 250 रुपए ट्रांसफर करेंगे। यह राशि सीएम निवास में होने वाले कार्यक्रम के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र बहनों के खाते में यह राशि ट्रांसफर होने के बाद नवंबर माह से एक साथ 1500 रुपए जमा होंगे। इस पर 300 करोड़ से अधिक का खर्च आएगा। यह राशि ट्रांसफर करने के पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण और सुभद्रा का रिश्ता भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण की सबसे सुंदर मिसाल है, जिस प्रकार श्रीकृष्ण ने हर परिस्थिति में बहन सुभद्रा की सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखा, उसी भावना से हमारी सरकार भी प्रदेश की हर लाड़ली बहन के सुख, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की साथी है। श्रीकृष्ण और सुभद्रा का संबंध इस बात की याद दिलाता है कि भाई का स्नेह केवल वचन निभाना ही नहीं, कर्म से निभाई जाने वाली जिम्मेदारी भी है।
लाड़ली बहनों के खाते में जमा हुए 44917.92 करोड़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवार और समाज की आत्मा हैं। अब तक इस योजना के अंतर्गत 44,917.92 करोड़ रुपए सीधे बहनों के खातों में भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री निवास पर आने वाली लाड़ली बहनों का मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी हेमंत खण्डेलवाल भी उपस्थित रहेंगे।

मोहन कैबिनेट की अहम बैठक शुरू
लाडली बहनों को 1500 रुपए प्रतिमाह देने के प्रस्ताव को मिलेगी मंजूरी
भोपाल, यशभारत। दिवाली के बाद आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में  हो रही कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है। बैठक में लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को अब हर महीने 1500 रुपए देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जाएगी। इसके साथ ही भाईदूज पर 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 250 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। मंगलवार को दिवाली पर्व के चलते बैठक नहीं हो सकी थी, इसलिए यह बैठक आज आयोजित की जा रही है। बैठक में रि-डेंसीफिकेशन योजना में संशोधन प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। वर्तमान योजना में बिल्डरों को अधिक लाभ और सरकार को कम राजस्व प्राप्त हो रहा है, जिसे सुधारने के लिए नए प्रावधान लागू किए जाएंगे। संशोधित योजना से राज्य सरकार का राजस्व बढ़ाने पर फोकस रहेगा।
भावांतर योजना पर होगी चर्चा
इसके अलावा, कैबिनेट में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। इनमें नए मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ और डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने एवं नए पद सृजित करने के प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में 24 अक्टूबर से शुरू होने वाली भावांतर योजना पर भी चर्चा होगी। मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में किसानों को समय पर भुगतान कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button