जबलपुरमध्य प्रदेश

नर्मदा तट में पूजन-अर्चन के साथ प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी शंखनाद

12 जून को जबलपुर आ रहीं हैं कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, शहीद स्मारक गोलबाजार में देंगी उद्बोधन

जबलपुर,यशभारत। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद जबलपुर के गौरीघाट स्थित मां नर्मदा तट से कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को करने जा रहीं हैं। विदित हो कि वर्ष 2018 में भी विधानसभा चुनाव का शंखनाद वरिष्ठ कांग्रेसी राहुल गांधी के द्वारा नर्मदा तट से किया गया था।
शहर कांग्रेस कमेटी ने पत्रकारवार्ता आयोजित कर प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर जानकारी दी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक तरूण भनोत ने बताया कि सोमवार 12 जून की सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी डुमना एयरपोर्ट पर पहुंचेंगीं। यहां से वे हैलीकॉप्टर के माध्यम से आयुर्वेदिक ग्राउंड ग्वारीघाट पहुंचेंगी फिर बाय रोड मां नर्मदा तट गौरीघाट जाएंगी। यहंा पर मां नर्मदा का पूजन अर्चन करने के साथ ही कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद करेगी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। तय कार्यकम के अनुसार पूजन-अर्चन के बाद प्रियंका गांधी भंवरताल गार्डन स्थित अमर वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा के पास पहुंचेंगी और वंदन करेंगी। फिर यहां से शहीद स्मारक गोलबाजार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में करीब 10.30 बजे प्रियंका गांधी आम जनता और कांग्रेसियों को अपना उद्बोधन देने पहुंच जाएंगीं। गोलबाजार में गेट नंबर 3 और गेट नंबर 4 से सभी लोगों की एंट्री की व्यवस्था की गई है।

नर्मदा तट से 12 को होगा विजयी शंखनाद : महापौर
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा है कि मां नर्मदा से कांग्रेस पार्टी का चुनावी शंखनाद होना एक शुभ संकेत है, यह एक विजयी शंखनाद भी है। जबलपुर स्थित मां नर्मदा तट से चुनावी शंखनाद किए जाने की बात पर महापौर ने कहा कि यह बड़े सौभाग्य की बात है।

2018 में कांग्रेस ने दिखाया था ट्रेलर अब 2023 में दिखाएंगे फिल्म: चंद्रप्रभात शेखर
कार्यक्रम प्रभारी चंद्रप्रभात शेखर ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि मध्यप्रदेश में इस बार 150 से अधिक सीटें कांग्रेस जीतेगी। 2018 में कांग्रेस ने ट्रेलर दिखाया था पूरी फिल्म 2023 में दिखाई जाएगी। इसके साथ ही उन्होनें कहा कि मध्यप्रदेश में अगर सच्चाई जीती तो कांग्रेस भी जीत जाएगी।

अब मध्यप्रदेश की जनता देगी जवाब: विधायक लखन घनघोरिया
उधर विधायक लखन घनघोरिया ने पत्रकारवार्ता में कहा कि भारतीय जनता पार्टी को हिमाचल प्रदेश और कनार्टक के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद जनता ने जवाब दे दिया है। अब मध्यप्रदेश की जनता भी भाजपा को जवाब देने तैयार है। इसके साथ ही विधायक लखन ने कहा कि भाजपा के राज में पूरे मप्र में 80 प्रतिशत भ्रष्टाचारी फैली हुई है।

हर वर्ग के लोग हैं प्रियंका गांधी के उद्बोधन को सुनने के लिए: विधायक तरूण भनोत
विधायक तरूण भनोत ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को सुनने जबलपुर के हर वर्ग के लोग उत्साहित हैं। इसके साथ ही मध्यप्रदेश की जनता जबलपुर में प्रियंका गांधी के उद्बोधन को सुनने बेसब्री से इंतजार कर रही है। वहीं कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खेमे में भी प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन को लेकर काफी उत्साह है। विधायक भनोत के अनुसार कांग्रेस पार्टी इस बार जनता के सहयोग से विगत 19 सालों से जमीं भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेगी।

ये रहे उपस्थित
पत्रकारवार्ता के दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, विधायक तरूण भनोत, विधायक संजय यादव, कार्यक्रम प्रभारी चंद्रप्रभात शेखर, डॉ. नीलेश जैन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel