मध्य प्रदेशराज्य

खूंखार जंगली जानवर की दहशत: वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, अधिकारियों ने की ये अपील 

दमोह/पटेराl जिले के पटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जमाटा गांव में जंगली जानवर के दिखाई देने की खबर से इलाके में दहशत फैल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अक्सर इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, लेकिन इस बार ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम हाई अलर्ट पर है और मौके पर पहुँच गई है।

 मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद

जंगली जानवर की खबर मिलते ही, वन विभाग का अमला तत्काल जमाटा गांव के लिए रवाना हो गया।

 वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे एसडीओ (उप वन मंडल अधिकारी), वन रेंजर अखिलेश चौरसिया सहित विभाग की पूरी टीम अलर्ट मोड पर है और जानवर की पहचान तथा उसे सुरक्षित पकड़ने की रणनीति पर काम कर रही है।

 ग्रामीणों में भय, अधिकारियों ने की अपील

जंगली जानवर दिखने की खबर से जमाटा गांव के लोगों में भय का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और रात के समय घरों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील की है।

 अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि: “ग्रामीण किसी भी स्थिति में जानवर के पास जाने या उसे उत्तेजित करने की कोशिश न करें। वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही जानवर को सुरक्षित जंगल में वापस भेजने का प्रयास किया जाएगा।

फिलहाल, टीम जानवर के पदचिह्न और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी प्रजाति की पुष्टि करने और उसे पकड़ने के लिए आवश्यक इंतजाम कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button