भोपाल

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत.. 

कार की टक्कर से वृद्ध की मौत

भोपाल। कोलार इलाके में पैदल टहलने निकले एक वृद्ध को कार ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसने इलाज के दौरान सोमवार रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालनक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक अलीसा बिहार कोलानी निवासी 72 वर्षीय उदय बंसत पुत्र बसंत नायक सेवा निवृत्त कर्मचारी हैं। वे शाम करीब सात बजे पैदल टहलने निकले थे। डीमार्ट के समीप उन्हें एक कैब चालक ने टक्कर मार दी , जिससे वे सड़क प र गिर कर गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें राहगीरों ने अस्पताल पहंचाया था, जहां पर उपचार के दौरान रात में ही उनकी मौत हो गई। मृतक यहां पर अकेले ही थे। उनकी पत्नी इलाज के लिए पुणेगई हुई थीं, जबकि उनकी एक मात्र बेटी विदेश में हैं। दोनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button