मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में नए न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह:सात न्यायाधीशों और तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली

जबलपुर यशभारत। आज सुबह बजे मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय, जबलपुर के न्यायालय कक्ष क्रमांक 1 में एक गरिमापूर्ण समारोह में सात न्यायाधीशों और तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की मप्र उच्च न्यायालय चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा ने शपथ दिलाई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का वेबकास्ट भी किया गयाए जिससे इसे व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुँचाया जा सका।
जिन न्यायिक अधिकारियों ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली उनमें पुष्पेंद्र यादव आनंद सिंह बहरावत, अजय कुमार निरंकारी, जय कुमार पिल्लई, हिमांशू जोशी, रामकुमार चौबे और राजेश कुमार गुप्ता शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त आलोक अवस्थी, रत्नेश चंद्र सिंह बिसेन, और भगवती प्रसाद शर्मा ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की।
इस शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के कई वरिष्ठ न्यायाधीशए न्यायिक अधिकारीए गणमान्य व्यक्ति और अधिवक्ता उपस्थित थे। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायिक कार्यों को सुचारु रूप से चलाने और लंबित मामलों के शीघ्र निपटान में महत्वपूर्ण योगदान देगी।







