इंदौरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

नरेंद्र प्रताप सिंह बने मध्यप्रदेश के नए उप-लोकायुक्त, राज्यपाल ने जारी की अधिसूचना, सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश किया सार्वजनिक

जबलपुर यशभारत।मध्यप्रदेश को नया उप-लोकायुक्त मिल गया है। राज्यपाल के आदेश पर बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए नरेंद्र प्रताप सिंह को इस अहम पद पर नियुक्त कर दिया।अधिसूचना का विवरण-सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 सितंबर 2025 को आदेश जारी किया।नियुक्ति मध्यप्रदेश लोकायुक्त एवं उप-लोकायुक्त अधिनियम, 1981 (धारा 3 उपधारा 1) के अंतर्गत की गई है.आदेश पर अजय कतेसारिया, उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के हस्ताक्षर हैं.नरेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि इस फैसले से भ्रष्टाचार निरोधक कार्यों को नई धार मिलेगी और आम जनता से जुड़े मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया और मजबूत होगी।IMG 20250904 WA00031

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button