जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पूमा के नकली कपड़े बेचने का भंडाफोड़, सेल्समैन गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर,यशभारत। शहर में नामी ब्रांड पूमा के नाम पर नकली कपड़े बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकारियों ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सेल्समैन को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया। पुलिस की पूछताछ में सेल्समैन ने लंबे समय से ब्रांडेड कंपनी के डुप्लीकेट कपड़ों की बिक्री करने की बात स्वीकार की है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने सेल्समैन से सघन पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने गढ़ा फाटक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में पूमा कंपनी के नाम पर तैयार किए गए डुप्लीकेट कपड़े बरामद किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बरामद कपड़ों की जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली कपड़ों की सप्लाई कहां से होती थी तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button