मध्य प्रदेशराज्य

BREAKING: NH 30 पर खौफनाक मंजर  : 3 युवकों को स्कॉर्पियो ने रौंदा: ट्रक में फंसकर दूर तक घिसटी बाइक, पुलिस जांच में जुटी

मंडला । नेशनल हाईवे-30 पर  फूलसागर और पड़रिया गांव के बीच सड़क हादसा हो गया। स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ देर तक तीनों सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलते ही डायल-112 और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

घायलों की पहचान घुघरी क्षेत्र के ग्राम सेंधवारा निवासी अंकुश सैयाम, प्रभात सरोते और राहुल कुलस्ते के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बाइक से गरम पानी कुंड जा रहे थे। तिन्दनी के पास जबलपुर की ओर से आ रही स्कॉर्पियो एक कंटेनर को ओवरटेक कर रही थी, तभी उसकी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक स्कॉर्पियो की चपेट में आ गए।

 

बाइक एक अन्य ट्रक में फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो बस स्टॉप से टकराई, कई बार पलटी और हाईवे से नीचे खेत में जा गिरी। घटना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्कॉर्पियो में कोई व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button