भोपालमध्य प्रदेश

एमपी में पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव

एमपी में पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव

हेलिकॉप्टर सेवा और 1320 मेगावाट के पावर प्लांट को मिली मंजूरी

​भोपाल,यशभारत: मध्य प्रदेश में पर्यटन और ऊर्जा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मोहन यादव कैबिनेट ने मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। राज्य में अब 36 से अधिक शहरों और पर्यटन स्थलों तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। यह सेवा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड पर तीन अलग-अलग सेक्टरों में संचालित होगी। सरकार का मानना है कि यह कदम न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी लाएगा।
​दो नए थर्मल पावर प्लांट को मंजूरी
​कैबिनेट ने सरप्लस बिजली उत्पादन के लिए दो नए थर्मल पावर प्लांट लगाने का निर्णय भी लिया है। इनमें से एक 660 मेगावाट का प्लांट सारणी में, जबकि दूसरा 660 मेगावाट का प्लांट अनूपपुर जिले के चचाई में लगाया जाएगा। इन दोनों प्लांट्स की कुल क्षमता 1320 मेगावाट होगी। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि सारणी प्लांट की लागत अब 11,678 करोड़ रुपए और चचाई प्लांट की लागत 11,476 करोड़ रुपए होगी, और दोनों को समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य है।
​रेसीडेंट डॉक्टर्स के 354 नए पद सृजित
​चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए, कैबिनेट ने प्रदेश के 13 अस्पतालों में 354 नए सीनियर रेसीडेंट पदों के सृजन को मंजूरी दी है। इस फैसले से फैकल्टी की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी और चिकित्सा शिक्षा लेने वाले डॉक्टर्स को भी बेहतर सेवा प्रदान करने का अवसर मिलेगा।
​अन्य महत्वपूर्ण फैसले
​ई-गवर्नेंस में सम्मान: फेसलेस पंजीकरण के लिए केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश को ई-गवर्नेंस पुरस्कार से सम्मानित किया है।
​पुरस्कार: पर्यटन, मंडी बोर्ड और आयुष विभाग को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया है।
​सामाजिक पहल: ‘एक पेड़ मां के नाम’ की तर्ज पर ग्राम पंचायतों में ‘एक बगिया मां के नाम’ पहल शुरू की गई है, जिसके तहत फलदार पौधे लगाए जा रहे हैं।
​स्वास्थ्य: सिकल सेल के मरीजों की पहचान के लिए हर जिले में अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही, पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सुमन सखी चैटबोट लॉन्च किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button