अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल जबलपुर में शुरू हुई महाकौशल की पहली पैट स्केन मशीन
कैंसर की जांच और इलाज में महाकौशल में नए युग की शुरूआत पहले सिर्फ चैन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे महानगरों में होती थी जांच

जबलपुर। जिस पैट स्केन के लिए जबलपुर समेत पूरे महाकौशल के लोगों को पहले चैन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे महानगरों में जाना पड़ता था अब उनकी इस समस्या और दुविधा का समाधान हो गया है। पैट स्केन की ये सुविधा अब महाकौशल में सबसे पहले जबलपुर के अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल्स में शुरू हो गई है। अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल्स जबलपुर में महाकौशल की पहली पैट स्केन मशीन से जांच की गई है। ये मरीज अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल्स जबलपुर में इलाज की नई उम्मीद लेकर आए थे और यहां पैट स्केन की जांच हो जाने से उनके समय की बचत भी हुई। दरअसल पैट स्केन मशीन को कैंसर के इलाज में सबसे प्रभावी माना जाता है। पैट स्केन मशीन के जरिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सटीक ढंग से पता लगाया जाता है और इसके जांच नतीजों के आधार पर कैंसर का जल्द इलाज शुरू किया जा सकता है, जिससे कैंसर के मरीजों की जान बचाई जा सकती है।
कैंसर की जांच और इलाज का महाकौशल में नया युग शुरू
अपोलो जेबीपी हाॅस्पिटल जबलपुर में पैट स्केन शुरू हो जाने को कैंसर की जांच और इलाज के मामले में महाकौशल में नए युग की शुरूआत माना जा रहा है। जिसका फायदा अब लाखों मरीजों को मिलेगा। पैट स्केन के लिए पहले मरीजों को मजबूरन चैन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद जैसे महानगरों में जाना पड़ता था लेकिन अब लोगों के न केवल समय की बचत होगी बल्कि उनके स्वस्थ जीवन जीने की उम्मीदें भी पूरी होंगी।
मशीन की ये है विशेषता-
-कैंसर कोशिकाओं की पहचान करने और यह देखने में मदद करता है कि कैंसर शरीर के अन्य हिस्सों में तो नहीं फैल गया है ।
शरीर के भीतर होने वाले बदलावों को बहुत ही सटीक रूप से दिखा सकता है।
-यह विभिन्न अंगों की क्रिया के बारे में विस्तृत जानकारियां प्रदान करता है। -यह कैंसर के शुरूआती चरण का पता लगाने के लिए काफी कारगर है।







