देश

बैतूल सहित मध्य प्रदेश के किन जिलों में होगी अगले 24 घंटे में भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जाने अपडेट

IMD भोपाल के सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया, बिपरजॉय की वजह से ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्यादा असर है। यहां 19 से 21 जून तक भारी बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में भारी बारिश हो सकती है। 21 जून को भी यहां ऐसा ही मौसम रहेगा। विदिशा और रायसेन में 21 जून को हैवी रेन होने की संभावना है।

राजधानी भोपाल में भी मौसम बदला हुआ रहेगा। 20 और 21 जून को तेज बारिश होने के आसार हैं, जबकि 22 जून को हल्की बारिश हो सकती है। 23 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है। उधर, पिछले 24 घंटे में ग्वालियर में 35.6 मिमी, दतिया में 14.2, गुना में 8.6, टीकमगढ़ में 5.0, भोपाल सिटी में 0.3 मिमी पानी गिर गया। राजगढ़ में भी बारिश हुई।

आज इन जिलों में बदला रहेगा मौसम

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, नर्मदापुरम, धार, बैतूल में बारिश हो सकती है। वहीं, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर में बादल छाए रहेंगे। यहां हवा की रफ्तार ज्यादा रहेगा। कुछ जिलों में यह 50 किमी या इससे ज्यादा हो सकती है।

रीवा संभाग में गर्मी का असर

इससे पहले सोमवार को प्रदेश में बिपरजॉय तूफान का असर देखने को मिला। शाम तक शिवपुरी के पीपरसमा में 33 मिमी यानी सवा इंच से ज्यादा पानी बरस गया। सिटी में एक इंच के करीब बारिश हुई। अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, विदिशा, शिवपुरी, सीहोर, भोपाल में भी बारिश हुई। मौसम बदलने के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। भोपाल में एक ही दिन में तापमान 4.6 डिग्री तक लुढ़क गया और पारा 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 32.7, ग्वालियर में 30.7 और जबलपुर में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ दमोह, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, सीधी, उमरिया और मलांजखंड में गर्मी का असर देखा गया। यहां तापमान 40 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। नरसिंहपुर, रीवा, सीधी और मलांजखंड में लू जैसे हालात रहे।

Also Read:JABALPUR NEWS- बिना सर्विस रोड के प्रारंभ हो गया 900 मीटर फ्लाईओवर का विस्तारीकरण,पाइल लोड टेस्टिंग व पाइल इंटीग्रिटी टेस्ट को लेकर अभी भी उठ रहे सवाल!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button