लव जिहाद: फरहान और शरीक मछली की मिलीभगत की हो जांच – एनएचआरसी -चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, अनुपालन रिपोर्ट 2 हफ्ते में भेजने के निर्देश

लव जिहाद: फरहान और शरीक मछली की मिलीभगत की हो जांच – एनएचआरसी
-चार सप्ताह में रिपोर्ट मांगी, अनुपालन रिपोर्ट 2 हफ्ते में भेजने के निर्देश
-मुख्य आरोपी फरहान का अन्य राज्यों में भी नेटवर्क होने की आशंका
भोपाल यशभारत। राजधानी में लव जिहाद, ड्रग्स-रेप, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग मामले में राष्टीय मानव अधिकार आयोग(एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस विभाग को अपनी रिपोर्ट भेजी है। जिसमें एनएचआरसी
ने मुख्य आरोपी फरहान और शरीफ मछली की मिलीभगत की जांच करने को कहा है। वहीं आरोपी फरहान के मप्र समेत अन्य राज्यों में भी नेटवर्क होने की आशंका जताई है। इस पूरे मामले में आयोग ने पुलिस की लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की है।
राष्टीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजधानी के निजी कॉलेज की छात्राओं के साथ ड्रग्स-रेप, धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग के मामले में अपनी रिपोर्ट सरकार और पुलिस को भेज दी है। एनएचआरसी ने अपनी रिपोर्ट में इस पूरे मामले को यौन व्यापार जैसा अपराध बताया हे। इसके अलावा पीडि़त छात्राओं को वापस शिक्षा दिालाने के निर्देश दिए हैं और उन्हें छात्रवृत्ति के साथ निरंतर सुरक्षा अेर सहारा दिये जाने पर जोर दिया है।
सीएम राहत कोष से 5 लाख दिए जाएं-
आयोग ने अपनी रिपोर्ट में मुख्यमंत्री राहत कोष से हर पीड़िता को 50 हजार की राशि की जगह 5 लाख और एक नाबालिग विशेष पीडि़ता को 6 लाख की राहत राशि दी जाने की सिफारिस की है। वहीं क्लब 90 को बिना पूर्व सूचना तोडऩे की जांच होने की बात कही है।
एसएसपी रैंक से ऊपर के अधिकारी करें जांच टीम का नेतृत्व-
एनएचआरसी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच के लिए एसएसपी रैंक से ऊपर के अधिकारी जांच टीम का नेतृत्तव करें। वहीं कॉलेजों में एंटी रैगिंग सेल और यूजीसी के नियम लागू हों। आयोग ने 4 हफ्ते में रिपोर्ट और अनुपालन रिपोर्ट 2 हफ्ते में भेजने को कहा है।







