मध्य प्रदेशराज्य

आफत की बारिश : घाटी में चट्टानें-पेड़ गिरे, निवास-बरेला मार्ग बाधित, यातायात प्रभावित

मंडला|मंडला में लगातार बारिश के कारण निवास-बरेला मार्ग पर स्थित सकरी घाटी में पहाड़ से बड़ी चट्टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। इसके साथ ही कई पेड़ भी धराशायी हो गए, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर अचानक मलबा और चट्टानें गिरने से राहगीरों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर सड़क से चट्टानों को हटाने का काम शुरू किया। निवास थाना प्रभारी धर्मेंद्र धुर्वे ने बताया कि चट्टानों को हटाने के बाद आवागमन बहाल कर दिया गया है।  सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने की कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान सकरी घाटी में पहाड़ों से पत्थर, मिट्टी और मलबा सड़क पर आने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button