भोपालमध्य प्रदेश

भाजपा की नई राष्ट्रीय मीडिया टीम में एमपी छत्तीसगढ़ का दबदबा आशीष अग्रवाल और प्रदीप भंडारी राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

भाजपा की नई राष्ट्रीय मीडिया टीम में एमपी छत्तीसगढ़ का दबदबा

आशीष अग्रवाल और प्रदीप भंडारी राष्ट्रीय मीडिया सह संयोजक दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान

भोपाल, यश भारत। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ को अहम प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया और सोशल मीडिया टीम में दोनों राज्यों से तीन प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और प्रदीप भंडारी को राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक बनाया गया है जबकि छत्तीसगढ़ से जुड़े दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी मिली है। आशीष अग्रवाल लंबे समय से मध्यप्रदेश भाजपा में मीडिया की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान मीडिया प्रबंधन में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण माना गया। वे इससे पहले प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। वहीं इंदौर निवासी प्रदीप भंडारी पत्रकारिता और चुनावी सर्वे के क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। वे कई प्रमुख न्यूज चैनलों से जुड़े रहे और 2016 में जन की बात संस्था की शुरुआत की। भाजपा ने उन्हें पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा के आईटी और सोशल मीडिया संगठन से जुड़े रहे दीपक महस्के को अब राष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी मिली है। वे प्रदेश प्रवक्ता भी रह चुके हैं। पार्टी की नई टीम में तीनों नियुक्तियों को मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button