ब्रेकिंग न्यूज़ –हाईवे पर डकैती करने वाले गैंग का पर्दाफाश :मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी

ब्रेकिंग न्यूज़ –हाईवे पर डकैती करने वाले गैंग का पर्दाफाश :मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फरार साथियों की तलाश जारी
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हाईवे पर बढ़ रही लूट और डकैती की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे कि हाईवे पर अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्यवाही की जाए।इसी आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रीमती पारुल शर्मा के निर्देशन में थाना खितौला पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने हाईवे पर डकैती की घटना में शामिल एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक – 18 जून 2025, रात लगभग 10:30 बजे
स्थान – रिलायंस पेट्रोल पंप के आगे, खितौला थाना क्षेत्रउत्तरप्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले सुजीत कुमार सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से उज्जैन महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बाथरूम के लिए गाड़ी रोकने पर अचानक 5 बदमाशों ने तलवार और चाकू की नोक पर हमला कर दिया। ने उनके गले से सोने की चेन लूट ली और मारपीट कर फरार हो गए।FIR नंबर 192/25 के तहत भा.दं.सं. की धारा 310(2) BNS में मामला दर्ज कर, तत्काल विवेचना शुरू की गई।
गिरफ्तारी और जांच की कार्यवाही:
घटना की जानकारी मिलते ही सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण, एवं मुखबिरों की सहायता से जांच शुरू हुई।सायबर सेल जबलपुर, क्राइम ब्रांच जबलपुर एवं कटनी की मदद से दिनांक 23/06/25 को आरोपी रुया पारधी (उम्र 20 वर्ष) निवासी हरदुआ मदार टेकरी थाना कुठला जिला कटनी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने अपने चार अन्य साथियों –मुबारक पारधी, उजाले पारधी, राज पारधी और टीस पारधी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
पेशी और आगे की कार्यवाही:
गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान जारी है।
सफल कार्रवाई में उल्लेखनीय योगदान:
थाना प्रभारी खितौला – अर्चना सिंह जाट
थाना प्रभारी सिहोरा – विपिन सिंह
सउनि – बुद्धदेव सिंह
आरक्षक – संदीप द्विवेदी, मयंक शुक्ला, राजेश सिंह, विजय गर्ग, चंदन सिंह
चालक – रमेश रैदास
ब्रांच जबलपुर – निरीक्षक शैलेश मिश्रा एवं टीम
क्राइम ब्रांच व सायबर सेल कटनी – निरीक्षक संजय दुबे एवं टीम







