इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ज्वेलरी शोरूम में लूट, फायरिंग और चाकूबाजी से संचालक व बेटा घायल

लूट के दौरान बदमाशों ने शोरूम संचालक सुनील सोनी पर फायर किया

ज्वेलरी शोरूम में लूट, फायरिंग और चाकूबाजी से संचालक व बेटा घायल

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नकाबपोश बदमाशों ने भूरा ज्वेलर्स में घुसकर कट्टे से फायरिंग करते हुए लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश आभूषणों से भरे तीन बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार लूट के दौरान बदमाशों ने शोरूम संचालक सुनील सोनी पर फायर किया, जिससे उनके कमर में गोली लगी। वहीं उनके बेटे संभव सोनी पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद दोनों को लहूलुहान हालत में तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस द्वारा संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज लूट की घटना से पनागर बाजार में दहशत का माहौल बन गया है। व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button