JABALPUR MEDICAL HOSPITAL – नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल अस्पताल के हाल, डिजिटल एक्सरा मशीन 7 दिन से खराब

जबलपुर, यशभारत। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल में शुमार नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं भगवान भरोसे हो चुकी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि मरीजों के इलाज के लिए सबसे उपयोगी डिजिटल एक्सरा मशीन बीते 7 दिन से खराब है जिसकी वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है। जानकर हैरानी होगी कि मशीन इतने दिनों से खराब है लेकिन जिम्मेदारों ने अब तक सुध नहीं ली है। बताया जा रहा है कि मशीन के देख-रेख की जिम्मेदारी डीन ऑफिस से है लेकिन जिम्मेदारों ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाए हैं। मशीन खराब होने की वजह से मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

पार्टस खराब,हार्ईटस कंपनी की जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि बीते एक सप्ताह से डिजिटल एक्सरा मशीन का एक पार्टस खराब हो चुका है जिसे बुलवाया गया है लेकिन पार्टस कब आएगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। जबकि मशीन की देख-रेख की जिम्मेदारी डीन कार्यालय से लेकर हाईटस कंपनी की है। संबंधितों को यह तक जानकारी नहीं है कि पार्टस कहां से आ रहे हैं और हाईटस कंपनी के जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
500 मरीज रोज हो रहे परेशान
डिजिटल एक्सरा मशीन खराब होने से करीब 500 मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि डिजिटल एक्सरा मशीन से रोजाना 500 मरीजों का एक्सरा होता है लेकिन तब से मशीन खराब है मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है।
इनका कहना है
करीब दो दिन से मशीन खराब है, इसकी जानकारी है, हाईटस कंपनी द्वारा मशीन की देख-रेख की जाती है उनके द्वारा ही खराब पार्टस को बुलवाया गया है। संभवत एक या दो दिन में मशीन का पार्टस आ जाएगा और मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।संजय पांडे, एचओडी रेडियोलॉजी विभाग






