जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर सोने-चांदी के भावः सोने में मामूली बढ़त, चांदी भी दिखी फीकी

जबलपुर, यशभारत। बीते कई दिनों से सोना-चांदी में बढ़ोत्तरी देखी जा रही थी। परंतु सोमवार को सराफा बाजार जबलपुर में सोने की बढ़ोत्तरी तो हुई लेकिन सिर्फ 250 रूपए की जबकि चांदी में भी 300 रूपए उछाल देखा गया। शनिवार-रविवार को सोने के रेट 74400 थे और चांदी के रेट 83500 थे। आज सराफा बाजार में सोने के रेट 74650 और चांदी के रेट 83800 थे।