विदेश

कैस्पियन सागर में इजरायल ने पहली बार दागी मिसाइलें, ईरान रूस को दिया बड़ा झटका

रूस-ईरान हथियार सप्लाई का अहम रूट टूटा

तेलअवीव, एजेंसी। मिडिल ईस्ट में इजरायल ने पहली बार कैस्पियन सागर में हमला कर रूस और ईरान के बीच चल रही महत्वपूर्ण हथियार सप्लाई लाइन को निशाना बनाया है. हमले में वॉरशिप, नेवल कमांड सेंटर, शिपयार्ड, रिपेयर फैसिलिटीज और दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह हमला ईरान के बंदर अंजली बंदरगाह पर किया गया, जो दोनों देशों के बीच ड्रोन, गोला-बारूद और सैन्य उपकरणों की आवाजाही का प्रमुख रूट था. कैस्पियन सागर दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल क्षेत्र है और लंबे समय से रूस-ईरान के लिए एक सुरक्षित कॉरिडोर रहा है, जहां अमेरिकी नौसेना की पहुंच नहीं होती. इस हमले से जंग का दायरा और बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

रूस-ईरान हथियार सप्लाई का अहम रूट टूटा

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस रूट से ईरान के शाहेद ड्रोन, लाखों आर्टिलरी शेल्स और गोला-बारूद रूस पहुंचाए जा रहे थे. रूस इन ड्रोन का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध में कर रहा है, जबकि ईरान इन्हें खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों के खिलाफ उपयोग करता है. इजरायल ने इसी सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए बंदर अंजली बंदरगाह पर हमला किया. हमले में वॉरशिप, नेवल कमांड सेंटर, शिपयार्ड, रिपेयर फैसिलिटीज और दर्जनों सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया. विजुअल सबूतों में कई जहाजों के तबाह होने और बंदरगाह की नेवल इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचने की तस्वीरें सामने आई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button