कटनीमध्य प्रदेश

लापरवाह ठेकेदारों को करो ब्लैकलिस्ट

अफ़सर भी अपनी जिम्मेदारी समझे

लापरवाह ठेकेदारों को करो ब्लैकलिस्ट

अफ़सर भी अपनी जिम्मेदारी समझे03 1 Screenshot 20260908 193850 Google Screenshot 20260908 193757 Google Screenshot 20260908 193828 Google

नल-जल योजनाओं में कोताही पर कलेक्टर सख्त, निगरानी में चूक मिली तो जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई के संकेत

कटनी, यशभारत। नल-जल योजनाओं में लापरवाही को लेकर कलेक्टर आशीष तिवारी ने सख्त रुख अपनाया है। काम में रुचि नहीं लेने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने स्पस्ट कहा अब योजनाओं की निगरानी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय होना जरूरी है। ठेकेदार की लापरवाही समय रहते नहीं पकड़ी गई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी भी जवाबदेह होंगे।
बहोरीबंद की बचैया, भगनवारा और तेवरी पंचायतों में लापरवाही पाए जाने पर एमएस नेटलिंक सॉफ्टवेयर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 523 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष योजनाओं को दिसंबर 2026 तक पूरा कर ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने के निर्देश हैं।
सवाल यह है कि ठेकेदार काम में कोताही करता रहा तो संबंधित अधिकारी क्या कर रहे थे? निरीक्षण, गुणवत्ता जांच और समय पर कार्रवाई की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों की थी, उनकी जवाबदेही भी तय होनी चाहिए। अब केवल ठेकेदार पर कार्रवाई कर फाइल बंद करने के बजाय लापरवाही कहां हुई और किस स्तर पर निगरानी चूकी, इसका हिसाब भी लिया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button