विदेश

एपस्टीन फाइल्स में भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का नाम

यौन अपराधी के घर पार्टी में गई थी, जस्टिस डिपार्टमेंट ने 30 लाख पेज रिलीज किए

वॉशिंगटन डीसी ,एजेंसी। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने शुक्रवार देर रात एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी नई फाइल्स रिलीज की हैं। इनमें जेफ्री एपस्टीन के कुछ ईमेल सामने आए हैं। अमेरिकी मीडिया न्यू यॉर्क पोस्ट के मुताबिक फाइल्स में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का नाम भी सामने आया है। मीरा नायर से जुड़ा मेल अमेरिकी फिल्म पब्लिसिस्ट पेगी सीगल ने एपस्टीन को 21 अक्टूबर 2009 को भेजी थी। इसमें पेगी सीगल ने लिखा है कि वह गिस्लीन मैक्सवेल (एपस्टीन की गर्लफ्रैंड और अपराधी) के मैनहट्टन टाउनहाउस से एक आफ्टर-पार्टी से लौटी हैं। मीरा नायर न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां हैं। नई फाइलों में 30 लाख पेज, 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और 2 हजार से ज्यादा वीडियो भी शामिल हैं। मीरा नायर एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी फिल्म निर्देशक, लेखक और प्रोड्यूसर हैं।

मीरा नायर की फिल्म की खुशी में मैक्सवेल ने पार्टी रखी थी

मैक्सवेल के घर पर हुई यह पार्टी मीरा नायर की 2009 में रिलीज हुई फिल्म च्एमेलियाज् से जुड़ी थी। फिल्म में हिलेरी स्वैंक ने एविएटर एमेलिया ईयरहार्ट का किरदार निभाया था और रिचर्ड गियर उनके पति जॉर्ज पुटनम के रूप में थे।
ईमेल में सीगल ने बताया कि पार्टी में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और मीरा नायर समेत कई बड़े नाम मौजूद थे। यह ईमेल अमेरिकी न्याय विभाग की शुक्रवार को जारी की गई नई फाइलों का हिस्सा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button