ग्वालियर

दाधिकांदो शोभायात्रा को लेकर पुलिस ने की खास तैयारियां, अधिकारियों ने किया जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण

कटनी, यशभारत। श्री बधाई उत्सव कमेटी के तत्वावधान शहर में आज दाधिकांदोत्सव शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। एसपी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं एएसपी कमल मौर्य तथा डीएसपी रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, कुठला थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया, निरीक्षक रीतेश शर्मा, निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा सहित पुलिस बल द्वारा शोभायात्रा के संपूर्ण निर्धारित मार्ग का पैदल भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जुलूस मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण का बारीकी से जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों द्वारा शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात के सुचारु संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कटनी पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि शोभायात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, सहयोग बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देते हुए केवल अधिकृत सूचनाओं पर विश्वास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button