इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सफाई व्यवस्था ठप, गंदगी के बीच रहने को मजबूर वार्ड 56 के रहवासी

जबलपुर,यशभारत। नगर निगम जबलपुर के संभाग क्रमांक 7, वार्ड क्रमांक 56 शहीद अब्दुल हमीद वार्ड के अंतर्गत गौरी शंकर मंदिर के पास, कटरा, अधारताल और आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आदर्श कॉलोनी मुख्य मार्ग पर नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढेर लगे हैं। इससे स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 15.23.33

गौरी शंकर मंदिर के पास कटरा, अधारताल क्षेत्र में घर-घर कचरा संग्रहण के लिए नगर निगम की गाड़ी कई सप्ताह से नहीं पहुंच रही है। कभी गाड़ी आती भी है तो कई बार हेल्पर नहीं होने के कारण कचरा संग्रहण नहीं हो पाता। नियमित कचरा वाहन नहीं आने से लोग मजबूरी में अपने घरों का कचरा नालियों में फेंक रहे हैं। इससे नालियां जाम होने के साथ गंदगी और बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है। रहवासियों का आरोप है कि सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार क्षेत्रीय पार्षद और अधिकारी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। वार्ड कर्मचारी और सुपरवाइजर भी व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी नहीं कर रहे। लोगों का सवाल है कि क्या कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल ड्यूटी पर आकर निर्धारित समय पूरा करने तक सीमित है? रहवासियों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि वार्ड में नियमित सफाई और घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button