भोपाल

बारिश के अलर्ट के बीच प्रदेश में हाई अलर्ट – मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों पर रखें लगातार नजर

बारिश के अलर्ट के बीच प्रदेश में हाई अलर्ट
– मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों पर रखें लगातार नजर
 भोपाल, यशभारत। मध्यप्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि बारिश से उत्पन्न किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत और बचाव की सभी तैयारियां पहले से पूरी रखें। विशेष रूप से शुक्रवार शाम भारी बारिश और शनिवार दोपहर उत्तरी मध्यप्रदेश में बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी करने और परिस्थितियां बिगड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। प्रशासन को स्थानीय स्तर पर आवश्यक संसाधन और राहत दल तैयार रखने को भी कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button