भोपाल

पीएमएवाई फ्लैट के नोटिस पर विवाद, ‘हिंदू परिवार को प्राथमिकता’ से उठे सवाल

पीएमएवाई फ्लैट के नोटिस पर विवाद, ‘हिंदू परिवार को प्राथमिकता’ से उठे सवाल
– रहवासी ने थाने में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की
भोपाल, यशभारत। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के आवासीय परिसर में फ्लैट किराए पर देने से जुड़ा एक नोटिस विवाद का कारण बन गया है। 12 नंबर बस स्टॉप के पास ब्लॉक सी-3 की सोसाइटी की ओर से लगाए गए नोटिस में किराए पर फ्लैट देने के लिए ‘हिंदू परिवार को प्राथमिकता दें’ लिखा होने का दावा किया गया है।
नोटिस सामने आने के बाद इस पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में रहवासी प्यारे खान उर्फ शमशो अहमद खान ने हबीबगंज थाने में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोसाइटी के नोटिस में धर्म के आधार पर किरायेदार को प्राथमिकता देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने पुलिस से यह भी पता लगाने की मांग की है कि नोटिस किसने लगाया और इसके पीछे क्या उद्देश्य था। पुलिस से मामले की जांच कर नोटिस लगाने वाले व्यक्ति या संस्था की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की गई है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button