भोपाल

भोपाल के पुराने विवाद पर सरकार की नजर, सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष

भोपाल के पुराने विवाद पर सरकार की नजर, सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष
– मुख्यमंत्री बोले- व्यापारियों और रहवासियों के हित में समाधान की कोशिश
भोपाल, यशभारत। भोपाल में व्यापारियों और रहवासियों से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से ले रही है और सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष मजबूती से रखेगी। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भोपाल से जुड़े सभी संबंधित मुद्दे सुप्रीम कोर्ट के सामने रखे जा रहे हैं। सरकार की कोशिश है कि व्यापारियों और स्थानीय रहवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पुराने विवाद का ऐसा समाधान निकले, जिससे सभी पक्षों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और मार्गदर्शन के अनुसार की जाएगी। सरकार का प्रयास है कि न्यायालय के निर्णय के अनुरूप व्यावहारिक रास्ता निकाला जाए और प्रभावित लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button