भोपालमध्य प्रदेश

हाथाईखेड़ा डैम के पास मिला युवक का शव, पास मिली बैंक की आईडी

हाथाईखेड़ा डैम के पास मिला युवक का शव, पास मिली बैंक की आईडी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के पिपलानी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब हाथाईखेड़ा डैम के पास एक अज्ञात युवक का शव मिला। सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुँची पुलिस को मृतक की तलाशी के दौरान उसके पास से एक्सिस बैंक की एक आईडी मिली है। पुलिस इस आईडी के जरिए युवक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि यह आत्महत्या है या हत्या। फिलहाल पुलिस बैंक आईडी के आधार पर युवक के परिजनों और दफ्तर के साथियों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button