देश
कटनी में रिमझिम बारिश का असर: आरटीओ कार्यालय की ऊपरी दीवार ढही, बड़ा हादसा टला

कटनी, यशभारत। जिले में बीते 24 घंटों से हो रही रुक-रुक कर रिमझिम बारिश के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही बारिश के कारण RTO कार्यालय की ऊपरी दीवार देर शाम करीब 4 बजे अचानक भरभराकर नीचे गिर गई। राहत की बात यह रही कि घटना के वक्त मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, कटनी जिले में कल शाम से ही बारिश का दौर रुक-रुक कर जारी है। पानी से भीगने के कारण RTO कार्यालय की इमारत के ऊपर का हिस्सा अचानक टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई कर्मचारी या आवेदक नहीं गुजर रहा था। घटना के तुरंत बाद RTO अधिकारी ने मामले की जानकारी कटनी कलेक्टर आशीष तिवारी को दी। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द से जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया है।








