जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य
इंजन खराब होने से नर्मदा में पलटी होमगार्ड की नाव, 8 से अधिक लोग थे सवार थे… देखें वीडियो
जबलपुर, यश भारत

जबलपुर, यश भारत। ग्वारीघाट में शुक्रवार को होमगार्ड की नाव इंजन खराब होने के कारण नर्मदा नदी में पलट गई। नाव में होमगार्ड के जवानों सहित 8 से अधिक लोग सवार थे। हादसे के बाद घाट पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने तत्काल मदद करते हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ग्वारीघाट थाना प्रभारी के अनुसार, नाव में अचानक इंजन खराब हो गया था, जिसके चलते वह पानी में पलट गई। नाव को भानु नामक सैनिक चला रहा था। हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। बताया गया कि नाव करीब चार सीटर क्षमता की थी, जबकि उसमें 8 से अधिक लोग सवार थे। घटना के बाद घाट पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।







