राम मंदिर ट्रस्ट की नियुक्ति पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला

राम मंदिर ट्रस्ट की नियुक्ति पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला
– बोले- कांग्रेस को हर नियुक्ति में साजिश और हर उपलब्धि में विवाद नजर आता है
भोपाल, यशभारत। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में पहली बार सीईओ की नियुक्ति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि पूर्व एयरफोर्स अधिकारी की नियुक्ति होते ही कांग्रेस की ‘झूठ मशीन’ सक्रिय हो गई।
शिवराज ने कहा कि कांग्रेस को नियुक्ति में न योग्यता दिखाई दी, न काम और न ही ऑपरेशन सिंदूर की सफलता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस हर फैसले में राजनीति और हर उपलब्धि में विवाद तलाशती है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की नजर ऐसी है कि हर नियुक्ति में साजिश, हर फैसले में राजनीति और हर उपलब्धि में विवाद दिखाई देता है। शिवराज ने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कांग्रेस को भगवान श्रीराम के प्रति प्रेम और सकारात्मक भाव रखने की सलाह भी दी।







